उज्ज्वला गैस के कनेक्शन वालों की परेशानी बढ़ी
बेगुसराय, अप्रैल 2 -- साहेबपुरकमाल। ईरान युद्ध के बाद रसोई गैस की उत्पन्न हुई किल्लत के बीच एलपीजी की उपलब्धता पहले की तरह त्वरित नहीं है। गैस के लिए नंबर लगने के बाद उपभोक्ताओं को गैस के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आनलाइन नंबर पर गैस बुकिंग देर से हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग गैस के बजाय परंपरागत जलावनों के विकल्प अपना रहे हैं। उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो उपभोक्ता आनलाइन गैस बुकिंग के बाद गैस प्राप्त कर रहे हैं। उनमें से दर्जनों लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वेंडर गैस देने के बाद यह बोल रहे हैं कि अब 45 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.