उज्जैयनी एक्सप्रेस का कोलारस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव
रुडकी, सितम्बर 1 -- लक्सर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने उज्जैयनी एक्सप्रेस का कोलारस रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भोपाल मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे के तहत पड़ने वाले कोलारस (केएलआरएस) स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14309/14310 लक्ष्मी बाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर उज्जैयनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मी बाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैयनी एक्सप्रेस दो सितंबर 2026 से कोलारस स्टेशन पर रात 11:34 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 11:36 बजे रवाना होगी।नीरज शर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.