उज्जैन, सितम्बर 29 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार शाही मस्जिद के मामले में माहौल खराब करने पर पुलिस ने 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें 5 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शामिल है जिन पर समुदाय के लोगो को भड़काने के आरोप लगे हैं। उधर शाही मस्जिद प्रशासन से एक हफ्ते का समय मांगा है। पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग अलग थानों में 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिले के बाहर से भी विशेष समुदाय के युवकों ने घुसने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम करते हुए शहर में घुसते ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान नाराज विशेष समुदाय के लोगो ने अपने ही शहर काजी के घर पथराव किया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को दौड़ाया। हालाकि बड़ा सवाल यह है कि शाही मस्जिद को लेकर मुस्लिम समुदाय ओर प्रसासन में सहमति थी तो कौन भड़का रहा था विशेष वर्ग के लोगो? यह फिलहाल जांच का विषय है। उ...