उज्जैन में 30 साल का अवैध कब्जा ध्वस्त, 21 बीघा जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर
उज्जैन, मई 6 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन पर जमे रसूखदार कब्जाधारियों का खेल खत्म कर दिया। टीम ने 21 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन पर पिछले 30 साल से रसूखदार लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिले के महिदपुर तहसील में प्रशासन ने अतिक्रमण पर सीधा प्रहार किया। कढ़ाई गांव में सरकारी जमीन पर जमे रसूखदार कब्जाधारियों का खेल खत्म करते हुए 21 बीघा बेशकीमती सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया।30 साल से अवैध कब्जा तहसीलदार संतुष्टि पाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने 5 मई 2026 को मौके पर पहुंचकर करीब 21 बीघा बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटवाया। ये जमीन सर्वे नंबर 665/779/1, 665/779/2 और 665/779/3 में दर्ज थी, जिस पर पिछले तीन दशकों यानी 30 साल से अवैध कब्जा था। प्रशासन द्वारा कई बार नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.