उज्जैन, अगस्त 20 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में जल्द 5.3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ब्रिज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 945 करोड़ से अधिक के एलिवेटेड ब्रिज का भूमि पूजन किया। यह एलिवेटेड ब्रिज शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ महाकाल मंदिर के साथ काल भैरव, मंगलनाथ और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में यह परियोजना मदद करेगा। जिस प्रकार से उज्जैन में पूरे साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। सिंहस्थ के दौरान यह संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में पुराने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर महत्वपूर्ण है। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कालिदास अकादमी में होमगार्ड और एसडीआरएफ की आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी द...