उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर ऐक्शन के डर के बीच जामा मस्जिद में जमा हुए मुस्लिम समाज के लोग, प्रशासन को दी चेतावनी
उज्जैन, जून 19 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों का जमावड़ा हुआ। जिसके बाद सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, इस दौरान मस्जिद के अंदर शहर काजी खलीकुर्रहमान ने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित किया और प्रशासन से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर शहर में चल रहे चौड़ीकरण और विकास कार्यों के संदर्भ में धार्मिक स्थलों को न छेड़ने की अपील की। इस दौरान काजी खलीकुर्रहमान ने कहा कि धार्मिक स्थलों को किसी भी तरह से नहीं छेड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण को लेकर हाल ही में मस्जिदें, मजारें और मंदिरों के भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, जबकि उससे पहले तक कभी इन स्थानों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी, इसलिए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.