उज्जैन, अगस्त 25 -- मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में हाल ही में एक दुकान का उद्घाटन बेहद खास अंदाज में किया गया। इसके लिए वहां किसी नेता या बड़ी हस्ती को नहीं बुलाया गया, बल्कि एक रोबोट को चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया गया और उसी के हाथों इस शॉप का उद्घाटन भी करवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए इस रोबोट के लिए दुकान में रेड कारपेट बिछाया गया था, और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उसे तिलक लगाया गया और फिर गले में भगवा पटका पहनाकर उसका स्वागत किया गया। उसे देखने के लिए दुकान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस मौके पर रोबोट ने बेहतरीन डांस मूव्स करके भी दिखाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया और लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि रोबोट ने शहर में जिस दुकान का उद्घाटन किया, वह किसी इलेक्...