संवाददाता, सितम्बर 16 -- उज्जैन के खड़े हनुमान जी इन दिनों चर्चा में हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर हटाने के बाद आठ फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तमाम कोशिश फेल हो गई और मूर्ति अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई। श्रद्धालु इसे बजरंग बली के चमत्कार से जोड़ते हैं। इसी तरह का एक प्रसंग पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में भी है। बड़ौत पंचवटी मंदिर में विराजमान हठीले हनुमान जी को हटाने की कई कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। हठीले हनुमान की स्थापना करीब 150 साल पहले बाबा उत्तम दास और संतोष पुरी की प्रेरणा से की गई। यह ढाई फीट की सिंदूरी प्रतिमा है। जिन बाबाओं ने इन्हें स्थापित किया, मंदिर में उनकी भी समाधि भीहै। सात साल पहले मंदिर में इस मूर्ति को हटाकर खड़ी मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया, लेकिन जब इसे ह...