उज्जैन में काफी संख्या में शामिल होंगे लोग: अनिल
बोकारो, अगस्त 7 -- बेरमो। आगामी 6 सितंबर को उज्जैन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोकारो जिले से भी महासंगठन के काफी लोग शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित प्रदेश मंत्री रमेश नायक, प्रदेश आईटी एवं मीडिया प्रभारी अनूप कुमार साव व भुनेश्वर साव ने बताया कि अधिवेशन मं संगठन की एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जायेगा। बताया कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकता है और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.