उज्जैन जा रही अधेड़ महिला ट्रेन से गिरकर हुई घायल
कानपुर, सितम्बर 24 -- पुखरायां, संवाददाता। छपरा से सूरत स्पेशल ट्रेन से उज्जैन जा रही अधेड़ महिला पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। आरपीएफ उसे सीएचसी लेकर आई। जहां उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बिहार, जिला पटना थाना मनेर की गोपालगंज निवासिनी वविता देवी 50 वर्ष पत्नी रंजन अपनी 14 महिला साथियों के साथ छपरा से सूरत जा रही स्पेशल ट्रेन नम्बर 09066 से उज्जैन जा रही थी। जिसमें 7 महिलाएं एसी में बैठी थी और 7 महिलाएं स्लीपर में बैठी थी। ट्रेन के पुखरायां रूकने पर वह अपनी सहेलियों से मिलने के चक्कर में ट्रेन उतर गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर महिला घायल तभी अचानक ट्रेन चलने लगी। हडबडी में जब वह ट्रेन पर चढने लगी। तभी ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। आरपीएफ दरोगा राकेश चन्द्र ने घायल महिला को आरपीएफ कान्सटेबिल संजय के साथ सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.