उज्जैन, अक्टूबर 18 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिहस्थ 2028 के चलते विकास कार्य जोरों पर है। सिंहस्थ की भूमि पर बने अवैध रूप से होटल, दुकान बना कर अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम प्रशासन का बुलडोजर लगातार कार्यवाही कर रहा है। रविवार सुबह करीब 5 बजे निगम की टीम ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में नरसिंह घाट के पास स्थित महासिद्ध आश्रम के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने तीन बुलडोजर की मदद से नए बने भवन के कुछ हिस्से ध्वस्त कर दिया। हालांकि, भवन के भीतर रखा सामान निकालने के लिए समय देते हुए टीम कार्रवाई रोककर अस्थायी रूप से लौट गई। इसके पहले हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जूना अखाड़े से जुड़े हरियाणा सेवा आश्रम के महामंडलेश्वर ज्योति गिरि जी महाराज के आश्रम में बने जी प्लस 3 भवन को भी ध्वस्त किया गया था। उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को अतिक...