भागलपुर, अगस्त 2 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता श्रावणी मेला में इन दिनो शिव भक्त एक से बढ़कर एक अनोखा कांवर लेकर सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। रविवार को हावड़ा सेवा संघ के 30 कांवरियों का जत्था आया। लगभग 100 किलो के कांवर पर उज्जैन के महाकाल शिवलिंग की आकृति स्थापित कर गंगा जल भरने अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचे। कांवर पूजन व जल संकल्प लेकर देवघर के लिए प्रस्थान किया। जत्थे में शामिल कांवरिया सुनील गुप्ता ने बताया हावड़ा कलिंगपोंग से 12 वर्षों से तरह-तरह के कांवर लेकर सुल्तानगंज पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे प्लेटफार्म पर दिखी कांवरियों की भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकार यह भी पढ़ें- नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 को रवाना होगा जत्था यह भी पढ़ें- Simdega News: कांवरियों का दल देवघर व वेदव्यास रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान ...