नई दिल्ली, मार्च 8 -- उज्जैन का श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे प्रसिद्ध है। यहां की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है, जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति और दिव्य अनुभूति प्रदान करती है। भस्म आरती के दौरान महाकाल को भस्म (विभूति) से शृंगार किया जाता है, जिससे मंदिर का वातावरण रहस्यमय और पवित्र हो जाता है। भक्तों में यह धारणा प्रचलित है कि भस्म श्मशान से लाई जाती है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। मंदिर के पुजारी और अधिकारियों के अनुसार भस्म श्मशान की राख से नहीं, बल्कि शुद्ध और पवित्र सामग्रियों से तैयार की जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं भस्म की तैयारी, आरती का समय और महत्व।भस्म आरती का महत्व और भ्रम भस्म आरती महाकालेश्वर मंदिर की सबसे अनोखी पूजा है, जो शिव के तांडव और काल रूप का प्रतीक है। भस्म लगाने से भक्तों को कष्...