उज्जैन, अगस्त 7 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से चार दिन पहले मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। उनका कहना है कि देश जिस दिन आजाद हुए था, उस दिन श्रावण कृष्ण चतुर्थी का दिन था। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यह तारीख 11 अगस्त को पड़ रही है, इसलिए मंदिर में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर के समीप बड़े गणेश मंदिर में सालों से स्वतंत्रता दिवस तिथि के अनुसार मनाया जायेगा।बड़े गणेश मंदिर की इस परंपरा का ऐतिहासिक आधार भी है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता का शुभ मुहूर्त उनके पूर्वज ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्यनारायण व्यास ने ही निकाला था। यह भी पढ़ें- महाकाल सवारी मार्ग पर जर्जर दो मंजिला भवन ध्वस्त, श्रद्धालुओं की सुरक्...