उज्जैन, मार्च 17 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को भाजपा नेताओं संग भीषण हादसा हो गया है। हादसे में मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा समेत 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग राजस्थान के सांवरा सेठ दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही आयसर गाड़ी से कार ड्राइवर का गाड़ी भीड़ गई और परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर लोगों के भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया। घायलों को स्थानीय लोगों के साथ निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता और परिवारवाले अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.