उज्जैन के पर्यटक को खोया बैग लौटाया
हल्द्वानी, जून 2 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उज्जैन मध्य प्रदेश से नैनीताल घूमने आए पर्यटक का बैग हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास खो गया। शिकायत वनभूलपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने पर्यटक का बैग खोजकर वापस दिलाया। पर्यटक ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया है। पर्यटक भगत राम ने बताया कि मंगलवार को वापसी के दौरान उनका बैग एक टेंपो में ही छूट गया। जिसमें कपड़े, दवाइयां, मोबाइल चार्जर, खाने-पीने का सामान, दो रेल टिकट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान था। बैग खोजने में कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और लक्ष्मण राम का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.