उज्जैनी से मिलने तेज प्रताप जबरन घर में घुसे, अनुष्का के भाई आकाश यादव का आरोप, कोर्ट में मुकदमा
पटना, जून 18 -- Akash Yadav Tej Pratap Yadav Case: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप का ठंडा पड़ गया विवाद नए सिरे से उठ खड़ा हुआ है। आकाश यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ पटना कोर्ट में नालसी मुकदमा दर्ज करा दिया है और आरोप लगाया कि वो उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने घर में जबरन घुस आए थे। आकाश ने शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। आकाश का आरोप है कि उज्जैनी समेत उनका परिवार खतरा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर एक आदमी ने उन्हें विदेश से फोन करके भी धमकाया है। आकाश यादव ने कोर्ट में दायर मुकदमा के साथ पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी लगाई है और कहा है कि उनके पास आरोपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.