उज्जैन, मई 28 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घिनोदा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम को तब पीछे हटना पड़ा जब एक महिला ने छत से लाल मिर्च पाउडर फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी मांगीलाल पाटीदार और उसकी पत्नी सजन बाई ने सड़क पर अवैध निर्माण कर रास्ता रोका था। टीम जब 19 मई को कार्रवाई करने पहुंची तो सजन बाई ने अधिकारियों पर छत से मिर्च पाउडर फेंकनी शुरू की। इससे टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरोद के घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है। आरोप था कि निर्माण के दौरान उसने सड़क तक पर कब्जा जमा लिया था। शिकायत मिलने पर 19 मई को आरआई भगवान सिंह, पटवारी धर्मेंद्र चौहान, तहसील की टीम और खाचरौद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मांगीलाल और उसकी पत्नी सजन बा...