हरिद्वार, फरवरी 26 -- Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ में प्रयागराज, उज्जैन और नासिक की तर्ज पर धर्मध्वजा, पेशवाई और अमृत स्नान होंगे। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ की तैयारियों को लेकर मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन की ओर से बैठक में मेला प्रशासन ने यह जानकारी दी गई है। बैठक में हालांकि सभी 13 अखाड़ों के साधु संतों को आमंत्रित किया गया था। केवल पांच अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने ही बैठक में सहभागिता की। बैठक में मेला प्रशासन के अधिकारियों ने साधु-संतों के साथ आगामी अर्द्धकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से कुंभ के दौरान छावनियों, धर्मध्वजा, पेशवाई और भूमि आवंटन से जुड़ी जानकारियां साझा की। इसके अलावा निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बिजली पानी की व्यवस्था, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.