छपरा, मार्च 6 -- सोनपुर थाने के सबलपुर बभन टोली में है उज्जवल प्रियांक का ननिहाल उज्जवल प्रियांक के ननिहाल में है जश्न का माहौल सोनपुर। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड की सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली में उज्जवल प्रियांक के यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में ऑल इंडिया में 10 वीं रैंक प्राप्त करने की सूचना मिलते ही गांव में जश्न का माहौल कायम हो गया है। उनकी इस सफलता पर उनके ननिहाल के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी मां और नाना - नानी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उज्ज्वल प्रियांक की माता अनामिका शर्मा सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के निवासी गोपाल जी शर्मा की पुत्री हैं। उज्ज्वल प्रियांक उनके नाती हैं। उज्ज्वल प्रियांक का पैतृक आवास वैशाली जिले के दिलावरपुर में है । जन्म से ही उज्ज्वल अपने ननिहाल में रहे और अपने नाना गोपाल जी शर्मा क...