शामली, अप्रैल 13 -- प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक का शामली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उन्हें समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का आहवान किया। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक शामली में उज्जवल जैन के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने उज्जवल जैन को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उज्जवल जैन का फूल मालाओं से स्वागत किया। उज्जवल जैन ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी है वह उसका पूर्णतरू निर्वहन करेंगे और प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान में कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ इस दौरा पवन जैन, रवि जैन, गौरव...