रायबरेली, फरवरी 28 -- रायबरेली, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार में 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। जिसका सजीव प्रसारण रायबरेली क्लब, सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के लगभग 500 लाभार्थी ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों अतिथियों द्वारा होली के त्यौहार पर सब्सिडी के रूप में 901 का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.