उजियारपुर में प्रतिरोध मार्च निकाल सीपीएम ने विजयन के घर ईडी की रेड का किया विरोध
समस्तीपुर, मई 29 -- दलसिंहसराय/उजियारपुर। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनराई विजयन के घर ईडी की रेड के विरोध में गुरुवार को उजियारपुर के महिसारी में सीपीएम लोकल कमेटी के तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार एवं ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिसारी के महावीर चौक पर निकाले गये प्रतिरोध मार्च के बाद लोकल कमेटी सदस्य राम बिलास साहनी की अध्यक्षता में एक नुक्कड़ सभा भी हुई। सभा को माकपा के जिलामंत्री रामाश्रय महतो ने संबोधित करते हुये रेड की निंदा करते हुये इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करार दिया। कहा कि विपक्ष से डरी हुई मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और पुलिस को आगे कर नेताओं को डराने एवं फंसाने की साजिश करती रही है। यह भी पढ़ें- ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.