समस्तीपुर, फरवरी 28 -- उजियारपुर। निसं। थाना क्षेत्र के चांदचौर रामनगर गांव में उजियारपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 लीटर से अधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजित कुमार के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान गांव के अशोक साह का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। आरोपी धंधेबाज के विरुद्ध केस दर्ज कर न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...