समस्तीपुर, अगस्त 17 -- उजियारपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा लोहागीर पंचायत के सम्मेलन में उजियारपुर समेत उत्तर बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग उठी। सम्मेलन में 15 सदस्यीय लोहागीर पंचायत कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष सुशील सहनी, सचिव वैद्यनाथ सहनी, उपाध्यक्ष रामानंद सहनी एवं रंजीत सहनी, सह सचिव रामाकांत सहनी व राम विलास सहनी चुने गये। इससे पहले शंकर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग के समर्थन में कहा कि कम वर्षापात के कारण किसान धान की रोपनी करने में असमर्थ हो गए हैं। इसके लिए किसानों को सभी फसलों का मूल्य तय करने का अधिकार सरकार को देना होगा। यह भी पढ़ें- वारिसनगर में किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन संपन्न सम्मेलन का समापन जिला सचिव ललन कुमार...