हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता खनन विभाग ने नगर थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास से सोमवार की सुबह उजाला बालू लदा ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी जयकिशन महतो के पुत्र देवेंद्र महतो बताया गया है। खान निरीक्षक आकांक्षा गुप्ता ने इस मामले में नगर थाने में ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है। मिली जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक आकांक्षा गुप्ता एवं नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह गस्ती के दौरान देखा कि मस्जिद चौक के पास एक ट्रैक्टर पर उजाला बालू ले जाया जा रहा है। जिसे रोक कर चालक से गाड़ी का वैध कागजात एवं परिवहन चालान मांगा गया। चालक के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.