रामगढ़, अप्रैल 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी में शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल संयुक्त मोर्चा के साथ पंचायत बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन सचिव संजय यादव ने किया। बैठक में मोर्चा के वक्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन की नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट कहा कि सौंदा डी क्षेत्र को उजाड़ने से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करना अनिवार्य है। नेताओं ने कहा कि विस्थापन से पहले बसाना केवल मानवीय दायित्व ही नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी आवश्यक है। संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि सीसीएल को न केवल विस्थापितों बल्कि परियोजना से प्रभावित सभी लोगों के लिए आवास, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पुनर्वास सुनिश्चित करना होगा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.