रामगढ़, अप्रैल 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी क्लब घर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक अनिल सिंह के नेतृत्व में हुई। इसकी अध्यक्षता बीसीकेयू के दशरथ सिंह और संचालन आरसीएमयू के प्रबीर चटर्जी ने किया। बैठक में सीसीएल की नीति पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सौंदा डी को उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था करनी होगी। इसे लेकर वे सौंदा डी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपेगे। इसमें वे प्रबंधन से यह जानकारी उपलब्ध कराने की मांग करेंगे कि वे सौंदा डी को कहां बसाने की व्यवस्था बना रहे हैं। इतनी बड़ी आबादी को जहां भी बसाया जाएगा, वहां वो तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध करानी होगी, जो यहां मौजूद है। मसलन मध्य और उच्च विद्यालय के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस, डिस्पेंशरी, मंदिर, मस्जिद, चर्च, मार्केट आदि की व्यवस्था साथ-साथ उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.