सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर। उजागर लाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक निजी कोचिंग संस्थान के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने अपने माता पिता के उर्मिला दीक्षित व वीरेंद्र दीक्षित के नाम पर कक्षा छह से 11वीं तक के मेधावियों को नगद राशि, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 20 छात्राओं को प्रति वर्ष यूनिफॉर्म, हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर्स को भी 1,100 रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...