उजला बालू लदा टैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
बेगुसराय, मई 11 -- वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फर बाजार के सरैया टोला के समीप रविवार की शाम उजला बालू से लदा ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गयी। मृतक 35 वर्षीय नीरज कुमार सिंह था। वह वीरपुर थाना के पबड़ा ढ़ाब निवासी स्व. उमेश सिंह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
घटना का विवरण मृतक का भाई विक्की कुमार ने बताया कि नीरज सिंह मुजफ्फरा सरैया टोला के समीप सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान अवैध उजला बालू से लदा एक तेज गति से ट्रैक्टर आया व उन्हें कुचल दिया। इससे वह जख्मी हो गया। लहुलुहान होने के बाद जमीन पर गिर गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.