महोबा, अगस्त 19 -- महोबा,संवाददाता। महिला जिला अस्पताल से जीपीएफ घोटाला को लेकर जांच में अन्य कर्मचारियों के भी फंसने के आसार बढ़ गए है। उधर पूरे मामले में अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हो रही है। कर्मचारी ने अधिकारियों को गुमराह कर हस्ताक्षर करा लिए। जिला महिला अस्पताल में जीपीएफ में 85 लाख के गबन का मामला ऑडिट टीम के द्वारा पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि सीएजी की तीन सदस्यीय टीम ने ऑडिट में जीपीएफ की 85 लाख रुपये की रकम कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार वर्मा के खाते में पाई गई। कर्मचारी घोटाला उजागर होने के बाद जीपीएफ की पत्रावली लेकर गायब है। सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में गहनता से जांच हुई तो अन्य कर्मचारियों के भी फंसने के आसार बन रहे है। अधिकारी पूरे मामले में एक चालक के शामिल होने की आशंका जता चुके है। पूरे मामले में अधिकारियों की ला...