उच्च स्तरीय कमिटी से जांच की मांग
जहानाबाद, जुलाई 18 -- अरवल, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने उत्पाद विभाग के हाजत में एक व्यक्ति की मौत और सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत की घटना को दुःखद बताया। उन्होंने दोनों घटनाओं पर उच्च स्तरीय कमिटी से जांच कराकर उक्त दोनों घटनाओं में संलिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग ज़िला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से की है। साथ ही शोकाकुल परिजन को विधि सम्मत आर्थिक मुआवजा दिया जाय ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.