दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में उच्च स्तरीय अकादमिक कार्यक्रम होंगे। इसमें समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने भी आने की स्वीकृति दी है। यह जानकारी विवि के पीजी साहित्य विभाग के वरीय प्राध्यापक सह मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के न्यासी सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने दी। सांसद से शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में उन्होंने उन्हें इस कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। डॉ. पासवान ने प्राच्य विद्या को समर्पित दानवीर महाराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह द्वारा स्थापित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि की शैक्षिक व प्रशासनिक क्षेत्र की अद्यतन गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर कला संस्कृति व युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य उज्ज्वल कुमार ने सांसद से संस्कृत विवि के हेरिटेज बिल्डिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.