बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- बिहारशररीफ, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के देवधा मध्य विद्यालय में सेवानिवृत एचएम अमरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में प्रभारी हेडमास्टर राजेश कुमार रमन ने कहा कि उच्च शिक्षा से ही कामयाबी मिलती है। उच्च शिक्षा के लिए बेहतर नींव तैयार करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में स्थांतरित होने वाले शिक्षक नीरज कुमार और आकांक्षा रचना कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने विदाई दी। मौके पर प्रियांशु, रोजी, प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमरी, नीतु, वीरेंद्र कुमार, रणवीर, राजवीर, स्नेहा, पलक, रोहित, दर्पण, आंचल, शिवानी, नेहा, बिंदेश्वर प्रसाद, सतीश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.