उच्च शिक्षा सचिव से मिले छात्रसंघ अध्यक्ष
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- खटीमा। एचएनबी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने बुधवार को देहरादून में उच्च शिक्षा सचिव से मुलाकात की। इसके बाद सचिव ने महाविद्यालय के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष जोशी महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए दस सूत्रीय मांग पत्र सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया था। जिस पर धामी ने मांगों को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा सचिव को निर्देशित किया था। इस सिलसिले में छात्र संघ अध्यक्ष जोशी ने उच्च शिक्षा सचिव बीआर पुरुषोत्तम से से देहरादून में मिले। सचिव ने छात्र संघ अध्यक्ष को बताया कि सीएम के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों को महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए निर्देशित कर दिया गया है। आश्वासन दिया कि छात्रहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.