उच्च शिक्षा संस्थानों में अकादमिक स्तर मजबूत कर रहा आईआईटी
कानपुर, अगस्त 28 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों से करीब 120 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षकों में अकादमिक नेतृत्व, संस्थान के संचालन और पेशेवर क्षमताओं को मजबूत किया जा रहा है। मार्च से अगस्त के बीच आयोजित हुए चार सत्रों में आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के साथ मेडिकल कॉलेज और सरकारी संस्थानों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित के चतुर्वेदी, आईआईएसईआर भोपाल के संस्थापक निदेशक प्रो. वीके सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पूर्व सीईओ और ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.