उच्च शिक्षा विधेयक-2026 के विरोध में आरडी एंड डीजे कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी,
मुंगेर, अगस्त 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को प्राध्यापकों ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार राज्य उच्च शिक्षा विधेयक-2026 के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध एवं प्रतिरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार की उच्च शिक्षा नीति और प्रस्तावित विधेयक को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के विरुद्ध बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि, प्रस्तावित विधेयक न केवल विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्यपाल सह कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र का भी अतिक्रमण करता है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि, सरकार की इस नीति को लेकर शिक्षकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- महनार के आरपीएस कॉलेज में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.