उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में आइसा का मार्च आज
पटना, जुलाई 21 -- अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) ने प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक 2026 के खिलाफ बुधवार को लोकभवन मार्च का ऐलान किया है। आइसा ने सभी छात्रों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील करते हुए छात्र संपर्क अभियान चलाने और स्वायत्तता की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की। आइसा पटना विवि इकाई की सचिव सबा आफरीन ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को समाप्त कर विवि को सरकारी कार्यालय में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है, जो स्वायत्तता पर सीधा हमला है। स्वायत्तता समाप्त होने से शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होंगे और परिसर का अकादमिक चरित्र नष्ट होगा। यह भी पढ़ें- एनईपी की भावना के खिलाफ है कॉलेजों का पुनर्गठन: संघ मौके पर अध्यक्ष नितीश, उपाध्यक्ष आशीष, आजाद और शंकर सहित बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.