मिर्जापुर, जुलाई 3 -- विंध्याचल। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार की शाम वीआईपी मार्ग से गणेश द्वार होते हुए मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद परिक्रमा पथ प्रांगण की परिक्रमा कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल आई। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...