दरभंगा, अप्रैल 29 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से उच्च शिक्षा का क्षेत्र विषयक सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष सह निदेशक प्रो. डीपी गुप्ता ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रयास की जरूरत है। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक सह उपनिदेशक ने छात्रों को उच्च शिक्षा के संबंध में जागृत एवं प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राज कुमार साह ने इस तरह के सेमिनार को उपयोगी बतलाया। संचालन शिक्षक श्याम कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने किया। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...