सिद्धार्थ, जनवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक, शैक्षणिक और संस्थागत समानता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)की ओर से अधिसूचित उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन के लिए यूजीसी विनियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने अपने समस्त संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि यूजीसी के ये विनियम भारत के राजपत्र में 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित किए गए हैं, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा 12 (ज) व धारा 26 (1)(ग) के अंतर्गत विधिवत प्रभावी हैं। इन विनियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रत्येक छात्र को समान अवसर, न्यायसंगत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.