उच्च शिक्षा में गुणवत्ता आश्वासन पर बीआईटी मेसरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी
रांची, जुलाई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) ने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (झारखंड चैप्टर) के सहयोग से शनिवार को 'गुणवत्ता आश्वासन के लिए संस्थागत ढांचा विकसित करना' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता आश्वासन, मान्यता, परिणाम-आधारित शिक्षा (ओबीई), राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एनएएसी और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र में बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बिट्स पिलानी के वरिष्ठ प्रोफेसर व आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एमएस दासगुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बात की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.