उच्च शिक्षा में इंडस्ट्री-ड्रिवेन कोर्स का केंद्र बन रहा जमशेदपुर
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- तेजी से बदलते रोजगार परिदृश्य और वैश्विक जरूरतों को देखते हुए जमशेदपुर में जॉब ओरिएंटेड और इंडस्ट्री-ड्रिवेन कोर्सेज की मांग लगातार बढ़ रही है। शहर के विश्वविद्यालय अब ऐसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं, जो न केवल स्थानीय युवाओं बल्कि दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को भी आकर्षित कर रहे हैं। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय समेत कोल्हान के कई निजी विश्वविद्यालयों ने करियर-ओरिएंटेड प्रोग्राम शुरू किए हैं। इनमें बीएससी (ऑनर्स) इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी इन फॉरेंसिक साइंस, एआईसीटीई अनुमोदित बीबीए इन हॉस्पिटैलिटी एंड ग्लोबल टूरिज्म तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्सों ने जमशेदपुर को इंडस्ट्री-ड्रिवेन उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.