प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- देश-विदेश से पहुंचने लगे हैं कृपालु कॉलेज में शोध पत्र कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिलाा महाविद्यालय कुंडा में आयोजित दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां जोरो पर चल रही है। देश-विदेश के शोधार्थियों के शोध पत्र कृपालु कॉलेज में पहुंचने लगे हैं। दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय करेंगे। ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा के उन्नयन को वैश्विक दृष्टिकोण से 24-25 फरवरी को आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन को देश-विदेश से शिक्षाविदों का समर्थन मिल रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रुप से सक्रिय है। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने सम्मेलन की सफलता को शुभकामना भे...