उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में स्थापित गुरु तेग बहादुर साहिब शोधपीठ की ओर से बुधवार को डिप्लोमा इन सिख गुरु इतिहास एवं शहादत पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। विवि के सीनेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में पाठ्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का जीवन, दर्शन, बलिदान, धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकार और भारतीय सभ्यता में उनका अमूल्य योगदान पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे। कार्यक्रम में प्रीती योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. वंदना पाठक, आगरा के माईथान गुरुद्वारा के प्रधान कबलदीप सिंह, पूर्व एमएलसी व श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के चेयरमैन कुलदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.