प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों व स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, राज्य विश्वविद्यालय में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सूचना मांगी है।संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. शशि कपूर ने सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को 20 अप्रैल को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। 17 अप्रैल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, आयुष्मान भारत स्टेट एजेन्सी फॉर काम्प्रेहेन्सिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीस) के बीच हुई बैठक में निर्णय लिए गए हैं। यह भी ...