भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासन ने शिक्षकों के पद सृजन और सीट वृद्धि से जुड़ा जवाब उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। मामला टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक संघ डॉ. आनंद आजाद द्वारा हाईकोर्ट में छात्र संख्यानुपात में शिक्षकों की कम संख्या मामले से जुड़ी याचिका से है। वर्ष 2024 में शिक्षा निदेशक ने विवि से पूछा था कि याचिका के साथ संलग्न पत्र में यह स्पष्ट नहीं है कि पद सृजन के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त है या नहीं। इस कारण स्पष्ट कर जवाब मांगा था। इस पत्र का जवाब काफी समय तक नहीं दिया तो फिर से याचिकाकर्ता ने पत्र विवि को उपलब्ध कराते हुए जवाब देने का अनुरोध किया। अब विवि ने उच्च शिक्षा निदेशक को जवाब भेजा है कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकार सिंडिकेट और सीनेट की अनुमति प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्त...