लखनऊ, अप्रैल 8 -- हिन्दुस्तान असर - सिर्फ एक शिक्षिका व तीन आउटसोर्सिंग कर्मचारी ही मिले- राजकीय डिग्री कॉलेज लतीफनगर छात्र-शिक्षक सब नदारदलखनऊ, प्रमुख संवाददाताराजकीय डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई हो रही है या नहीं इसकी जांच करने बुधवार को पहुंचे उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा को मौके पर सिर्फ एक शिक्षिका और तीन आउटसोर्सिंग कर्मचारी ही मिले। कार्यवाहक प्राचार्य सुधा व शिक्षक अमित यादव सुबह 10:50 पर पहुंचे। बाकी शिक्षक व कर्मी उसके बाद भी नहीं आए। ऐसे में सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 28 मार्च को नए 46 राजकीय डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें आधे से अधिक कॉलेजों में 50, 35 और 20 से भी कम छात्र होने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद राजभवन में बैठक शुरू...