उच्च शिक्षा के विकास में पूरा सहयोग देगा केंद्र : प्रधान
पटना, जून 14 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक एवं दूरदर्शी प्रयासों की सराहना की है। साथ ही कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा के विकास, इसकी गुणवत्ता तथा पहुंच को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन केंद्र सरकार देगी। धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर से यह बात कही। संजय सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संजय सिंह ने बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों, नवाचारों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बताया कि राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 211 प्रखंड स्तरीय डिग्री महाविद्यालयों की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.