फतेहपुर, जुलाई 7 -- फतेहपुर, संवाददाता टीवाईएस ग्रुप को हाल ही में विश्व विद्यालय के संचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके चलते अब दोआबा के विद्यार्थियों को बाहरी जिलों व प्रदेशों में जाने से निजात मिल सकेगी। छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न विषयों में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सकेगा, यह वक्तव्य विश्व विद्यालय के चांसलर अभय प्रताप सिंह ने दिए। यह भी पढ़ें- Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड सबसे महंगा कोर्सविश्वविद्यालय संचालन का विवरण चांसलर ने बताया कि अब तक हायर एजुकेशन के लिए दोआबा के बच्चों को बाहरी प्रदेशों की ओर रुख करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बताया कि जल्द ही विश्व विद्यालय का संचालन शुरू कराए जाने के साथ ही विभिन्न विषयों की शिक्षा दिलाई जाएगी। बताया कि यह दोआबा के ल...